








Thar पोस्ट न्यूज। त्योंहारी सीजन में दर्दनाक हादसे में 17 जनोँ की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पूजा के बीच हादसा हो गया। सप्तमी की शाम को चोरबगान सार्वजनिक के मंडप का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ऐसी सिचुएशन में दर्शकों की सुरक्षा के लिए फिलहाल पूजा मंडप का दरवाजा बंद कर दिया गया है। हादसे की वजह से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, करीब 35 लोग घायल हैं। गेट टूटकर गिरने से कई लोगों को चोट लगी है। इस बीच, पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी घायलों से मिलने अस्पताल में पहुंचे व घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।







मौके पर कुछ लोगों ने बताया कि शाम के बाद कोलकाता के कई हिस्सों में थोड़ी बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए दर्शकों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल, कई लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य चश्मदीद का कहना है, ‘कई लोग बेहोश हो गए हैं। कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर ले जाया जा रहा था।