

Thar पोस्ट न्यूज। देश की राजधानी दिल्ली क किले की तरह पैक है। दिल्ली की फिजां आज बदली हुई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाए गए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली आज किले में तब्दील हो चुकी है. जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, लालकिला, इंडिया गेट जैसे सेंट्रल दिल्ली के मशहूर जगहों पर लोगों से ज्यादा पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान नजर आ रहे हैं. चप्पे चप्पे पर बैरिकेडिंग की गई है. 30 से ज्यादा रास्ते बंद किए गए हैं।










इसके साथ ही दिल्ली आने वाली सैकड़ों ट्रेनें रद्द की गई है. मेट्रो भी बंद है. इस बीच लोग प्राइवेट वाहनों से दिल्ली में नहीं आ जाए, इसलिए दिल्ली के बॉर्डर पर भी विशेष सख्ती की गई है. दिल्ली के सिंघु बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, टिकारी बॉर्डर हाई अलर्ट सुरक्षा है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर दोनों तरफ से बैरिकेडिंग की गई है, एक तरफ दिल्ली पुलिस तो एक तरफ हरियाणा पुलिस. जिन गाड़ियों में आंदोलनकारी होने का संदेह होता है उन गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है. उनसे पूछा जा रहा है कि कहां जाना है?
यदि वे प्रोटेस्ट में शामिल होने जा रहे हैं तो उन्हें वापस भेजा जा रहा है. यदि उन्हें दिल्ली में कोई काम है तो उन्हें अंदर आने की अनुमति दी जा रही है. सुबह 9 बजे खबर लिखे जाने तक दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर हालात सामान्य है. किसी भी तरह का जाम भी नहीं है. बस पुलिस की तैनाती और चेकिंग बढ़ा दी गई है.
