ताजा खबरे
विमान पर बिजली गिरी, सभी 120 मुसाफिर सुरक्षितपंचायत राज चुनाव के मद्देनजर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी: 29 नवंबर तक रहेंगे प्रभावी, लाउड स्पीकर, अस्त्र/शस्त्र सहित इन पर रोकनवजात ने मौत से जंग जीती: पीबीएम की एनआईसीयू टीम ने 56 दिन की कठिन लड़ाई के बाद दिया नया जीवनबिजली बन्द रहेगी, मुरलीधर व्यास नगर सहित ये इलाके शामिल5 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं को जारी होंगे नोटिसफिर पलटेगा मौसम, 12 से गुलाबी सर्दी की दस्तकपंचायतीराज आम चुनाव : पेट्रोल व डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारीकोटेगेट के पास पंसारी की दुकान में आगबीकानेर शहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज, वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध मेंदिल्ली, एनसीआर व उत्तरप्रदेश में भूकंप के झटके
IMG 20241023 101608 7 विमान पर बिजली गिरी, सभी 120 मुसाफिर सुरक्षित Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर विमान हादसे में 120 यात्रियों की जान बाल बाल बची। बिहार की राजधानी पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इस घटना में विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

खबरों के अनुसार विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी बिजली गिरी, जिससे विमान का अगला हिस्सा यानी नोज डैमेज हो गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद विमान की लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 104 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। विमान निर्धारित समय से करीब 8 मिनट पहले लखनऊ पहुंचा। भारत के विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विमान को नियामक की मंजूरी मिलने के बाद ही दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

इससे पहले, गुवाहाटी से बेंगलुरु आ रहे इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे से छू गया। घटना के बाद विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रहे। इंडिगो ने एक बयान में बताया था कि गुवाहाटी-बेंगलुरु उड़ान भरने वाला विमान केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज हवाओं के बीच लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया।


Share This News