ताजा खबरे
विमान पर बिजली गिरी, सभी 120 मुसाफिर सुरक्षितपंचायत राज चुनाव के मद्देनजर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी: 29 नवंबर तक रहेंगे प्रभावी, लाउड स्पीकर, अस्त्र/शस्त्र सहित इन पर रोकनवजात ने मौत से जंग जीती: पीबीएम की एनआईसीयू टीम ने 56 दिन की कठिन लड़ाई के बाद दिया नया जीवनबिजली बन्द रहेगी, मुरलीधर व्यास नगर सहित ये इलाके शामिल5 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं को जारी होंगे नोटिसफिर पलटेगा मौसम, 12 से गुलाबी सर्दी की दस्तकपंचायतीराज आम चुनाव : पेट्रोल व डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारीकोटेगेट के पास पंसारी की दुकान में आगबीकानेर शहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज, वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध मेंदिल्ली, एनसीआर व उत्तरप्रदेश में भूकंप के झटके
IMG 20241023 101608 7 पंचायतीराज आम चुनाव : पेट्रोल व डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़, बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दौरान पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल का स्टॉक आरक्षित रखना अनिवार्य होगा।

जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने पेट्रोल और डीजल विक्रेताओं को पंचायती राज आम चुनाव की आचार संहिता समाप्ति तक स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में जारी आदेशानुसार पंचायत राज आम चुनाव में व्यवस्थार्थ उपयोजित वाहनों को पेट्रोल/डीजल और ऑयल मांग एवं आवश्यकता अनुसार आपूर्ति के लिए जिले के पेट्रोल पंपों पर 1000 लीटर पेट्रोल व 5000 लीटर डीजल का स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं। इस आरक्षित स्टॉक में डेड स्टॉक शामिल नहीं होगा।


Share This News