ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 4 बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का किया विरोध Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने 28 से 30 सितंबर 2026 की प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का कड़ा विरोध करते हुए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर हड़ताल स्थगित कराने की मांग की है।
मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से व्यापार एवं उद्योग जगत को भुगतान एवं प्राप्तियों में देरी, चेक क्लियरेंस रुकने, कार्यशील पूंजी (Working Capital) का चक्र प्रभावित होने, सप्लायरों को भुगतान में विलंब तथा माल की खरीद-आपूर्ति में बाधा जैसी व्यावहारिक एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से 30 सितंबर की Half-Yearly Closing होने के कारण इसका प्रभाव और गंभीर हो सकता है।
मंडल के सचिव संजय जैन सांड ने कहा कि बैंकिंग लेनदेन में व्यवधान का सीधा असर व्यापारियों एवं उद्योगों के Cash Flow पर पड़ता है।

समय पर भुगतान नहीं होने से ब्याज, लेट पेमेंट चार्ज तथा अन्य वित्तीय लागत बढ़ सकती है और MSME इकाइयों की दैनिक कारोबारी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों की मांगों का समाधान वार्ता एवं संवाद के माध्यम से होना चाहिए; व्यापार एवं उद्योग को लगातार तीन दिन बैंकिंग व्यवधान का सामना करना उचित नहीं है।
मंडल ने सरकार, वित्त मंत्रालय एवं बैंकिंग संस्थाओं से हड़ताल तत्काल स्थगित कराने, आवश्यक बैंकिंग सेवाएं निर्बाध रखने तथा भविष्य में ऐसे निर्णयों से पूर्व व्यापार एवं उद्योग संगठनों से परामर्श की व्यवस्था करने की मांग की है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने प्रस्तावित हड़ताल के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।


Share This News