ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
IMG 20241023 101608 3 चुनाव : देहात में खिला कमल, चार पालिकाओं में भाजपा की जीत पर बांटी मिठाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आमजन के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार के विकास कार्यों की जीत – श्याम पंचारिया

बीकानेर। नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने बीकानेर देहात में शानदार प्रदर्शन करते हुए लूणकरणसर, नापासर, श्रीडूंगरगढ़ एवं खाजूवाला नगरपालिकाओं में जीत का परचम लहराया है। चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने इस जीत पर सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के विकास कार्यों तथा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत एवं विधायक विश्वनाथ मेघवाल के मार्गदर्शन और सतत प्रयासों के साथ संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगातार दौरे कर जनता के बीच भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाया, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सामने आया है।

श्याम पंचारिया ने कहा कि यह जीत भाजपा पर आमजन के अटूट भरोसे, जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देगी।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Share This News