ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
SAVE 20260921 223353 नर्सिंग गुरुकुल का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एपेक्स हॉस्पिटल्स बीकानेर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. गुरजीत कौर ने नर्सिंग गुरुकुल 2026 का सफल आयोजन किया, 88 नर्सिंग डेलिगेट्स ने लिया भाग।

बीकानेर। एपेक्स हॉस्पिटल्स, बीकानेर द्वारा नर्सिंग गुरुकुल 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 88 नर्सिंग डेलिगेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक सत्र, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग प्रोफेशनल्स के ज्ञान, कौशल और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

मुख्य अतिथि डॉ. राहुल हर्ष और डॉ. सिद्धार्थ असवाल रहे। विशिष्ट अतिथि श्री अब्दुल वाहिद
नर्सिंग इन एक्शन थीम पर ज्ञानवर्धक सत्र की तारीफ की।

इसमें नर्सिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र रखे गए थे। ड़ा अलका स्वामी द्वारा वर्क एथिक्स, डॉ. हरमीत सिंह द्वारा नर्सों के लिए मेंटल हेल्थ और सेल्फ केयर, और डॉ. शुभम जानू द्वारा H.A.I. पर व्याख्यान होगा। डॉ. कविता शर्मा क्वालिटी ब्लड सैंपलिंग, श्री शत्रुघ्न पारीक द्वारा कोड ब्लू और डॉ. राजेंद्र बिश्नोई द्वारा हैंड्स ऑन BLS ट्रेनिंग दी गई।

डॉ. गुरजीत कौर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नर्सिंग क्षेत्र में गुणवत्ता, सेवा भाव एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया कौशल को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग समुदाय को नवीनतम ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं निरंतर सीखने के अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास है कि नर्सिंग समुदाय को नवीनतम ज्ञान एवं प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाया जाए, ताकि मरीजों को और बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।”


Share This News