


Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले की छह नगरपालिकाओं के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया। जिले की थार संस्कृति के सराबोर इन पालिकाओं से जुड़े गावों में चुनावी मेला है। आज सुबह देशनोक नगर पालिका चुनाव में 102 वर्षीय श्रीमती लक्ष्मी देवी उपाध्याय ने मतदान किया। वही लूणकरणसर क्षेत्र में मतदान के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। नोखा, श्री डूंगरगढ़, कोलायत, नापासर में भी खास उत्साह है।


