ताजा खबरे
जजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिएचुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’
SAVE 20260910 085423 scaled बाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिए Rajasthan News Portal धर्म, देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बाबा रामदेवजी के मेले में श्रद्धालुओं की सेवार्थ नोखड़ा में 9 से 15 सितंबर तक भोजन, जलपान व स्नान की व्यवस्था के लिए बीकानेर से दल हुआ रवाना।
बीकानेर। बाबा रामदेव जी की कृपा एवं श्रद्धालुओं की शुभकामनाओं के साथ बुधवार, 9 सितंबर को बाबा मित्र मंडल, रानी बाजार बीकानेर के सेवादार बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रवाना हुए। बीकाजी के चेयरमैन श्री दीपक अग्रवाल, पुत्र श्री शिवरतन जी अग्रवाल (फन्ना बाबू जी) ने ध्वजा लहराकर सेवादारों को सेवा कार्य के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर बाबा रामदेव जी के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं एवं सेवादारों ने “घणी-घणी खम्मा रामसापीर ने” सहित विभिन्न भजनों का गायन कर बाबा को याद किया और उनकी आराधना की।

बाबा मित्र मंडल द्वारा नोखड़ा स्थित नवनिर्मित मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक सेवा व्यवस्था की गई है। यहां यात्रियों के लिए भोजन के साथ दूध-जलेबी, चाय-बिस्कुट, रसना एवं जूस की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फव्वारों के माध्यम से स्नान की व्यवस्था भी की गई है। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्नान व्यवस्था तथा पृथक शौचालय बनाए गए हैं।
यह सेवा कार्य 9 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक लगातार जारी रहेगा। सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि बाबा रामदेव जी के प्रति श्रद्धा और सेवा भावना से प्रेरित होकर बाबा मित्र मंडल द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। इस सेवा कार्य में प्रदीप सूद विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं, जो पिछले कई वर्षों से लंदन से भारत आकर बाबा रामदेव जी की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। उनके साथ सुशील थिरानी, जयचंद लाल डागा, मनोज, मुनेश सूद मंगलेश भार्गव एवं बाबू दहिया सहित अन्य सेवादार भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और पूरे सेवा काल के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निरंतर जुटे रहेंगे।

इस अवसर पर सेवा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित रहे। सभी सेवादारों ने तन-मन-धन से बाबा रामदेव जी की सेवा करने का संकल्प लिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि बाबा रामदेव जी की कृपा से सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा तथा यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।


Share This News