ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
SAVE 20260910 201011 scaled रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में किन्नर समुदाय ने भेजा ठंडे पानी का टैंकर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए बीकानेर से रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इन दिनों जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। बीकानेर के किन्नर समुदाय की मुखिया मुस्कान अग्रवाल ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ठंडे पानी का टैंकर भेजकर सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया।
टैंकर रवाना करने से पूर्व सर्वोदय बस्ती स्थित बाबा रामदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा बाबा की ज्योत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान डाली बाई सेवा समिति के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

टैंकर रवाना करने के अवसर पर डीजे की धुन पर बाबा रामदेव जी के भजनों का आयोजन भी हुआ। भजनों पर श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। इसके बाद सभी ने बाबा रामदेव जी के जयकारे लगाए और ठंडे पानी से भरे टैंकर को रामदेवरा की ओर पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर मुस्कान अग्रवाल ने कहा कि बाबा रामदेव जी के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। श्रद्धालुओं को गर्मी और लंबी पैदल यात्रा के दौरान ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह सेवा निरंतर जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए और भी पानी के टैंकर भेजे जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा रामदेव जी से सभी पैदल यात्रियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। टैंकर रवाना होने के साथ ही सभी ने एक स्वर में “बाबा रामदेव जी महाराज की जय” के जयकारे लगाए।


Share This News