ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आगामी कुछ दिनों के लिए एक बार फिर मौसम पलटेगा। विभाग के अनुसार 11 सितंबर से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार बन रहे हैं। विभाग ने शुक्रवार को अनेक जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 12 और 13 सितंबर को भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह दौर प्रदेश के सभी हिस्सों में एक जैसा नहीं रहेगा, लेकिन अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। राजस्थान के अनेक जिलों में इन दिनों मेले मगरीयों की तैयारियां चल रही है। बारिश से पिछले वर्ष व्यवस्थाओं पर असर हुआ था।

पिछले 24 घण्टों में बुधवार को बारिश नहीं होने और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। कोटा में 34.4, अजमेर में 33.6 और अलवर में करीब 35-36 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।


Share This News