


Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण के मतदान में शुक्रवार को जिले की छह नगर पालिकाओं के 190 वार्डाे के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 85 हजार 407 पुरूष मतदाता, 80 हजार 944 महिला मतदाता तथा 4 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

नगर पालिका नोखा में 25 हजार 856 पुरुष मतदाता एवं 24 हजार 644 महिला मतदाता सहित कुल 50 हजार 500, देशनोक नगर पालिका में 8 हजार 345 पुरूष तथा 7 हजार 875 महिला सहित कुल 16 हजार 220, श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में 22 हजार 788 पुरूष, 21 हजार 594 महिला मतदाता तथा 1 ट्रांसजेंडर सहित कुल 44 हजार 383 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
खाजूवाला नगर पालिका में 5 हजार 343 पुरूष, 5 हजार 43 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 10 हजार 387, लूणकरणसर नगर पालिका में 12 हजार 586 पुरूष, 11 हजार 990 महिला तथा 2 ट्रांसजेंडर सहित कुल 24 हजार 578 मतदाता तथा नापासर नगर पालिका में 10 हजार 489 पुरूष तथा 9 हजार 798 महिलाओं सहित कुल 20 हजार 287 मतदाता शामिल हैं।
सामग्री वापसी में देर रात होने पर कार्मिक को अगले दिन ड्यूटी पर माना जाएगा
बीकानेर,। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए मतदान दल में नियुक्त कार्मिकों को मतदान दिवस के बाद सामग्री वापसी में देर रात तक होने की स्थिति में उस कार्मिक को दूसरे दिन चुनाव ड्यूटी पर माना जाएगा। संबंधित कार्मिक को उस दिन अपने संबंधित विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
