







Thar पोस्ट न्यूज। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की देश विदेश में घूम है। जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित प्रसिद्ध विख्यात ठाकुर जी के बांके बिहारी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ है। प्रशासन ने सुरक्षा तथा यातायात के कड़े और व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस-प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सभी भक्तों को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मथुरा और जिलाधिकारी ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के बाद बताया कि मंदिर क्षेत्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश देने से पहले विभिन्न प्रवेश बिंदुओं पर चेकिंग और फ्रिस्किंग से गुजर रहे है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर बैरियर और होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इसके अलावा पूरे परिसर और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जगह-जगह वॉच टावर भी बनाए गए हैं, जिन पर पुलिसकर्मी तैनात रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

मंगला आरती के दौरान केवल 700 पासधारक श्रद्धालुओं को ही मंदिर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें, धैर्य बनाए रखें और अपने निर्धारित समय का इंतजार करें।
