







Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर मंडल पर रामदेवरा मेले पर स्पेशल रेल सेवा का संचालन। बीकानेर रेल मंडल पर रामदेवरा मेले के श्रद्धालुओं की सुविधार्थ मेला स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। मेला स्पेशल रेलसेवा का 12 से 26 सितंबर तक संचालन हाेगा। श्रीगंगानगर –पोकरण और पोकरण–श्रीगंगानगर के बीच मेला स्पेशल रेलसेवा संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 04741 श्रीगंगानगर–पोकरण मेला स्पेशल 12 से 26 सितंबर 2026 तक कुल 15 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04742 पोकरण–श्रीगंगानगर मेला स्पेशल भी इसी अवधि में 15 फेरे संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04741 श्रीगंगानगर से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ़, राजियासर, अरजनसर, महाजन, लूणकरनसर, धीरेरा हाेते हुए अपरान्ह 3.50 बजे लालगढ़ पहुंचकर शाम 4.20 बजे यहां से रवाना हाेकर कोलायत, फलोदी और शाम 7.15 बजे रामदेवरा अाैर वहां से शाम 7.20 बजे चलकर शाम 7:50 बजे पोकरण पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04742 पोकरण से रात 8:45 बजे रवाना होगी। यह रामदेवरा से रात 9:15 बजे, फलोदी से रात 10:00 बजे, कोलायत से रात 11:24 बजे, लालगढ़ से रात 12:50 बजे तथा धीरेरा, लूणकरनसर, महाजन, अरजनसर, राजियासर, सूरतगढ़, जैतसर, रायसिंहनगर, गजसिंहपुर, श्रीकरणपुर और केसरीसिंहपुर होते हुए सुबह 7:50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

