ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 3 बीकानेर के इस विख्यात मंदिर में कल पुरुषों का प्रवेश बन्द रहेगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में “ऊभ-छठ” 2 सितम्बर को,रात्रि को 3 घंटे मंदिर में पुरूषों का प्रवेश नहीं होगा। श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के कथा वाचक पंडित विजय शंकर जी।व्यास तथा मंदिर के मुख्य पुजारी श्री नरोत्तम जी सेवग के अनुसार श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में “ऊभ-छठ” 2 सितम्बर को मनाई जाएगी तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितम्बर को मनाई जाएगी।

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा में बताया कि रियासत-कालीन परंपरा के अनुसार 2 सितम्बर को ऊभ- छठ की रात्रि को 7:30 बजे के बाद से चंद्रोदय(करीब 10.30 बजे ) तक श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर एवं पार्क परिसर में केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा।पुरुष दर्शनार्थियों से निवेदन है कि वे इस समय से पूर्व अथवा पश्चात दर्शन कर इस परम्परा को निभाने में सहयोग करे।
इन त्योहारों पर बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा विशेष लाइट एवं डेकोरेशन की व्यवस्था की गई है ।पूरे मंदिर परिसर एवं पार्क परिसर में विशेष लाइटें लगाई गई है,ताकि व्रतार्थी महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा पार्क के फव्वारे अपनी रंग बिरंगी रोशनी से वातावरण को सुंदर बनाएंगे।


Share This News