ताजा खबरे
BetSpino betaalmethoden: complete gids voor Nederlandse spelersदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविरडॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला 25 को, प्रो. आदित्य निगम का होगा व्याख्यानव्यापार पोस्ट : फोर्टी विस्तार को लेकर हुआ गहन मंथनजिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमजिला परिषद सदस्यों, प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली, जिला कलेक्टर सहित ये रहैदेश : बीजेपी ने प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की
IMG 20241023 101608 3 भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पंचारिया ने निकाय चुनाव समन्वय टोली की घोषणा की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आगामी निकाय चुनावों के सफल संचालन एवं संगठनात्मक समन्वय के लिए छह नगर निकायों की समन्वय टोली की घोषणा की है।

श्याम पंचारिया ने बताया नोखा, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, नापासर एवं खाजूवाला नगर निकायों के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि नियुक्त पदाधिकारी चुनावी गतिविधियों के समन्वय, संगठन विस्तार तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का कार्य करेंगे।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया समन्वय टोली में नोखा के लिए श्री निवास झंवर संयोजक एवं निर्मल भूरा सह-संयोजक, देशनोक शिव किशन परिहार को संयोजक, कैलाशदान देपावत सह-संयोजक, श्रीडूंगरगढ़ रामेश्वर पारीक संयोजक, हेमनाथ जाखड़ को सह-संयोजक, लूणकरणसर उम्मेद सिंह शेखावत संयोजक, श्याम पारीक सह-संयोजक, नापासर जसवंत देया संयोजक, राजाराम ओडिया, सह-संयोजक, खाजूवाला मोती सिंह राठौड़ को संयोजक, डॉ. जे.एन. संधू को सह-संयोजक बनाया गया है।


Share This News