







Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के भीतरी परकोटे या प्राचीन ऐतिहासिक इलाके के चौक, गलियां व पाटे चुनावी रंगत से सराबोर है। कहाँ से कौन जीतेगा ? और कौन हारेगा? बीकानेर के इस पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में होली, दीपावली, आखातीज के साथ चुनाव की भी खूब रंगत रहती है। इन दिनों आपको परकोटे में देर रात तक चुनावी माहौल देखने को मिलेगा। पश्चिम से विधायक जेठानंद व्यास और पूर्व मंत्री बी डी कल्ला की प्रतिस्ठा भी दांव पर लगी है। कौन बाजी मारता है? यह मतगणना के बाद ही पता चलेगा। अपने अपने समीकरण और कयास है। निकाय चुनाव में वोटर ,पार्टी से अधिक निजी जान पहचान, आपसी संबंधों को भी तवज्जो देता है। क्योंकि आजकल वोटर्स साइलेंट रहते है। ऐनवक्त पर बात किसी की करते है और किसी और को वोट दे देते है। परकोटे के बारह गुवाड़, आचार्य चौक, व्यासों के चौक, हर्षो व मोहता चौक, जस्सूसर व नथूसर गेट से मुरलीधर व्यास कॉलोनी में माहौल चुनावी है। वार्ड 56 में भाजपा व कांग्रेस में मुकाबला है। यहां प्रत्याशी श्रीमती कमला देवी चांडक के समर्थन में नाइयों की बस्ती, पेट्रोल पंप के पीछे चुने का भट्टा, आरा मशीन, मालियों का मोहल्ला, कोठारी हॉस्पिटल रोड, डॉ. श्याम अग्रवाल हॉस्पिटल, वैद्य मघा राम कॉलोनी, रामेश्वर डूडी वाली गली तथा चैन नाथ जी का धूणा क्षेत्र में वार्डवासियों से मुलाकात की। महाराष्ट्र के चीनोर क्षेत्र के विधायक श्री बंटी भाँगड़िया भी उपस्थित रहे। इस दौरान माहेश्वरी महिला समिति की ओर से श्रीमती विभा बिहानी एवं श्रीमती कंचन राठी की अगुवाई में महिलाओं ने जनसंपर्क किया। महिला समिति की संगठन मंत्री श्रीमती रेखा जी लोहिया ने श्रीमती कमला देवी चांडक के कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। वार्ड 52 में निर्दलीय निशा पारीक अपने समर्थकों के साथ घर घर जनसपर्क कर रही है। वार्ड 2 में मुरलीधर व्यास कॉलोनी में बीजेपी के दीपक व्यास, कांग्रेस से संजय आचार्य ने अनेक इलाको में जनसम्पर्क किया। वार्ड 58 से दुर्गादास छंगाणी कांग्रेस से जनता के बीच है। वार्ड 73 से बीजेपी के दीपक पारीक, कांग्रेस के अनिल कल्ला अपनी पूरी ताकत झोंकें हुए है। वार्ड 57 से सीता रंगा समर्थकों के साथ सघन जनसंपर्क कर रही है। अपर्णा आचार्य बीजेपी अपने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क कर रही है। 48 से कॉंग्रेस के नंदलाल जावा का जनसंपर्क अभियान जारी है। इस चुनाव में अनेक ऐसे वार्ड है जहां निर्दलीय ब बागी भी कड़ी टक्कर दे रहे है। आने वाले दिन बताएंगे कि आखिर ऊंट पिछले दिनों कैसे चला था? और आने वाले दिन यह भी बताएंगे कि ऊंट किस करवट बैठगा।

