ताजा खबरे
चुनाव : काका-भतीजा की जोड़ी मैदान मेंचुनाव : वैश्य समाज लामबंद, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र व अपमान बर्दाश्त नहीं, सीएम को देंगे ज्ञापनचुनाव : वार्ड 73 में भाजपा को मिला समर्थन, दीपक पारीक को बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने दिया समर्थनभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीकानेर में, संकल्प पत्र जारी, विकसित और सुविधायुक्त बीकानेर का संकल्पचुनाव : सास को सीधी टक्कर, दो बहुओं ने ठोकी ताल, घर-घर पहुंची चुनावी जंग8 सितंबर को बीकानेर में राज्य स्तरीय साक्षरता समारोह,13 साक्षरताकर्मी होंगे सम्मानितवार्ड नंबर 56 में भाजपा प्रत्याशी कमला देवी चांडक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटनचुनाव : हॉट सीट वार्ड 73 में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, पारीक चौक में खुले कार्यालयबिजली बन्द रहेगीचुनाव : पेट्रोल व डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश
IMG 20260903 210410 चुनाव : काका-भतीजा की जोड़ी मैदान में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर निकाय चुनाव में वार्ड 35 व 31 में काका-भतीजा की जोड़ी ने ठोकी ताल, चुनावी मैदान में बढ़ा सियासी पारा

​नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड 35 और वार्ड 31 में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस बार चुनावी मैदान में ‘काका-भतीजा’ की जोड़ी एक साथ ताल ठोकती नजर आ रही है। राजनीतिक गलियारों में इस जोड़ी की उम्मीदवारी चर्चा का मुख्य केंद्र बनी हुई है।

वार्ड 35 में विकास कार्यों को प्रमुखता से करवाने का दावा करने वाले उम्मीदवार मनोज बिश्नोई पूर्व में निर्दलीय पार्षद के रूप में जनता का दिल जीत चुके मनोज बिश्नोई पर इस बार कांग्रेस पार्टी ने अपना दांव खेला है। अपने पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों और मजबूत जनसंपर्क के दम पर वे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनावी समर में उतरे हैं। उन्होंने वार्ड में अनेक विकास कार्य गिनवाए।

इन्ही के भतीजे वार्ड 31 (राकेश बिश्नोई): अपने काका मनोज बिश्नोई के नक्शेकदम पर चलते हुए राकेश बिश्नोई कांग्रेस ने भी वार्ड 31 से चुनावी मैदान में दावेदारी पेश कर दी है। युवा ऊर्जा और स्थानीय मुद्दों को लेकर वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं।

​उम्मीदवार मनोज बिश्नोई का अपना एक बड़ा वोट बैंक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर, राकेश बिश्नोई की उम्मीदवारी से वार्ड 31 में भी मुकाबला रोचक हैं जनता इस काका-भतीजे की जोड़ी पर कितना भरोसा जताती है और चुनाव परिणामों में यह सियासी समीकरण क्या रंग लाता है।


Share This News