ताजा खबरे
चुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूमबीकानेर में संदिग्ध विदेशी महिला हिरासत में
IMG 20241023 101608 3 चुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बगावत से बचने के लिए कांग्रेस ने रणनीति अपना कर टिकट देने की प्रक्रिया अपनाई है। राजस्थान में निकाय चुनाव में प्रचार शुरू होने से पहले के ये तीन दिन सबसे ज्यादा अहम है क्योंकि टिकट बंटवारे की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 31 अगस्त तक निर्वाचन भरे जा सकेंगे। इसके बाद आधिकारिक रूप से पार्टियां प्रचार में जुट जाएंगी।कांग्रेस जिलों में टिकटों के लिए सिंबल भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। इसे कांग्रेस के बड़े रणनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि मुख्यालय से सूची जारी करने के बजाय कांग्रेस सीधे जिलों तक सिंबल पहुंचाने का बड़ा कदम उठा रही है। यानी इस बार कांग्रेस की ओर से पहले से ऐसी कोई सूची जारी नहीं होगी, जिसमें यह बताया जाए कि किस वार्ड से किस उम्मीदवार को टिकट दिया गया है। प्रत्याशी को पार्टी के फैसले की जानकारी उसी समय होगी, जब जिला स्तर से उसे सिंबल सौंपा। कांग्रेस मुख्यालय से जिलों को सिंबल भेजे जा रहे है। इसके बाद जिला स्तर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विधानसभा ऑब्जर्वर को सिंबल संबंधित प्रत्याशियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों संभावित उम्मीदवारों के सीधे संपर्क में रहेंगे। पार्टी के फैसले के बाद प्रत्याशी को जिला स्तर पर इसकी जानकारी दी जाएगी और उसे पार्टी सिंबल उपलब्ध कराया जाएगा।


Share This News