ताजा खबरे
चुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूमबीकानेर में संदिग्ध विदेशी महिला हिरासत में
SAVE 20260829 164303 महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।अपना घर आश्रम में बहनों ने प्रभुजनों को राखी बांधकर मनाया रक्षा बंधन

नितिन भूतड़ा ने आश्रम की आवश्यकता अनुसार एयर कंडीशनर भेंट किया। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर अपना घर आश्रम, रानी बाजार में बहनों ने प्रभुजनों के साथ आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व के भाव से रक्षा बंधन पर्व मनाया। बहनों ने प्रभुजनों के कुमकुम का तिलक एवं अक्षत लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर तारा बोथरा, कान्ता रामपुरिया, मीनाक्षी सांड, सुनीता डागा, राखी तातेड, स्वाति बोथरा, ज्योति सांड, तनीषा डागा एवं धनलक्ष्मी जैन सहित बहनों ने प्रभुजनों को राखी बांधकर उनके जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

रक्षा बंधन के इस भावपूर्ण अवसर पर *महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व गृह मंत्री श्री कृपाशंकर सिंह, चिमूर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री कीर्तिकुमार उर्फ बंटी भांगड़िया तथा महाराष्ट्र भाजपा के संगठन पदाधिकारी श्री नितिन भूतड़ा, जो बीकानेर नगर निगम चुनाव प्रभारी के रूप में महाराष्ट्र से बीकानेर पधारे हैं, ने भी प्रभुजनों के साथ आत्मीय समय बिताया।

बहनों ने श्री कृपाशंकर सिंह, श्री कीर्तिकुमार उर्फ बंटी भांगड़िया एवं श्री नितिन भूतड़ा को भी राखी बांधकर देश सेवा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके यशस्वी कार्यकाल, सफलता एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आश्रम की सेवा एवं व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर नितिन भूतड़ा ने भेंट किया एयर कंडीशनर

महाराष्ट्र भाजपा के संगठन पदाधिकारी श्री नितिन जी भूतड़ा अपना घर आश्रम में प्रभुजनों के लिए की जा रही सेवा, आत्मीय देखभाल एवं आश्रम की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से विशेष रूप से प्रभावित हुए। आश्रम की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल आश्रम की जरूरत के मुताबिक एयर कंडीशनर मंगवाकर उसे उपहार स्वरूप आश्रम को भेंट किया।

श्री भूतड़ा के इस सहयोग से आश्रम में प्रभुजनों को बेहतर एवं आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। उनका यह सेवा भाव रक्षा बंधन के अवसर पर मानवता के प्रति संवेदना और सेवा की भावना का सुंदर उदाहरण बना।

भाजपा प्रतिनिधियों ने स्वयं अपने हाथों से कराया अल्पाहार

महाराष्ट्र से आए भाजपा प्रतिनिधियों ने अपना घर आश्रम का अवलोकन किया तथा प्रभुजनों की सेवा, देखभाल, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम के संस्थापक श्री जुगल राठी के साथ आश्रम की विभिन्न सेवा गतिविधियों को देखा।

इस अवसर पर भाजपा प्रतिनिधियों ने स्वयं अपने हाथों से प्रभुजनों को अल्पाहार कराया तथा उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया। उन्होंने अपना घर आश्रम की शानदार व्यवस्थाओं, स्वच्छता, अनुशासन एवं प्रभुजनों की सेवा-देखभाल की विशेष सराहना करते हुए संस्थापक श्री जूगल राठी को इस पुनीत सेवा कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर जुगल राठी ने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, अपनत्व, विश्वास और मानवीय रिश्तों को मजबूत करने का पर्व है।अपना घर आश्रम में यह पर्व रक्त के रिश्तों से आगे बढ़कर मानवता के रिश्तों का उत्सव बन गया। प्रभुजनों की कलाई पर बंधी प्रत्येक राखी में बहनों का स्नेह, सम्मान और यह भाव निहित था कि कोई भी व्यक्ति प्रेम, अपनत्व और सम्मान से वंचित न रहे।

प्रभुजनों के साथ मनाया दर्शन सांड का जन्मदिन

कार्यक्रम के दौरान जीतो यूथ विंग के चेयरमैन श्री दर्शन सांड का जन्मदिन भी प्रभुजनों के साथ केक काटकर मनाया गया। प्रभुजनों के बीच जन्मदिन की खुशियां साझा करना कार्यक्रम का विशेष एवं भावुक क्षण रहा।

कार्यक्रम में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव श्री संजय जैन सांड, जीतो यूथ विंग के चेयरमैन श्री दर्शन सांड, श्री हीराचंद सेठिया, श्री विजय डागा, श्री सुरेश बोथरा, श्री दिनेश महात्मा, श्री अनंत चोरड़िया, श्री तन्मय तातेड एवं श्री जयेश बोथरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रभुजनों के साथ अल्पाहार ग्रहण किया और **प्रेम, स्नेह, सेवा, संवेदना एवं अपनत्व से ओतप्रोत रक्षा बंधन पर्व को यादगार बनाया।


Share This News