IMG 20251231 100334 बीकानेर : हथियारों से लैस होकर आए और 51 लाख रुपये लौटे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। बैंक की ब्रांच में कैश पहुंचाने जा रही एक वैन को हथियारबंद बदमाशों ने रोककर लूट लिया। वैन में 51 लाख रूपये की नकदी थी।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पांचू थाना क्षेत्र में साधुना और सारुंडा गांव के बीच वारदात हुई। बोलेरो में आए 4 हथियारबंद बदमाशों ने कैश वैन को रुकवाया। कर्मचारियों को हथियार दिखाए और कैश से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गए।

कैश वैन विभिन्न बैंक शाखाओं में नकदी पहुंचाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने रास्ता रोक लिया ।हथियारों के बल पर कर्मचारियों को धमकाते हुए बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में कैश बॉक्स अपने कब्जे में लिया और स्कॉर्पियो से फरार हो गए।

1004557280 बीकानेर : हथियारों से लैस होकर आए और 51 लाख रुपये लौटे Rajasthan News Portal राजस्थान

पुलिस के अनुसार लूटी गई राशि 51 लाख रुपए बताई जा रही है ,हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही वृताधिकारी (सीओ) जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई।

पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संभावित फरार मार्गों पर भी सघन जांच की जा रही है।


Share This News