ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
SAVE 20260805 222756 मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक श्री जेठानंद व्यास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बीकानेर दौरे से पूर्व हुई इस बैठक में विधायक श्री व्यास ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

विधायक श्री व्यास ने क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने स्थानीय गतिविधियों, आगामी निकाय चुनावों एवं प्रशासनिक विषयों पर भी बात रखी। विधायक ने जिले की वर्तमान स्थिति और विकास कार्यों के संबंध में फीडबैक दिया।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बीकानेर में प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे और समारोह की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।


Share This News