ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20251231 100334 बीकानेर : हथियारों से लैस होकर आए और 51 लाख रुपये ले उड़े Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। बैंक की ब्रांच में कैश पहुंचाने जा रही एक वैन को हथियारबंद बदमाशों ने रोककर लूट लिया। वैन में 51 लाख रूपये की नकदी थी।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पांचू थाना क्षेत्र में साधुना और सारुंडा गांव के बीच वारदात हुई। बोलेरो में आए 4 हथियारबंद बदमाशों ने कैश वैन को रुकवाया। कर्मचारियों को हथियार दिखाए और कैश से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गए।

कैश वैन विभिन्न बैंक शाखाओं में नकदी पहुंचाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने रास्ता रोक लिया ।हथियारों के बल पर कर्मचारियों को धमकाते हुए बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में कैश बॉक्स अपने कब्जे में लिया और स्कॉर्पियो से फरार हो गए।

1004557280 बीकानेर : हथियारों से लैस होकर आए और 51 लाख रुपये ले उड़े Rajasthan News Portal राजस्थान

पुलिस के अनुसार लूटी गई राशि 51 लाख रुपए बताई जा रही है ,हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही वृताधिकारी (सीओ) जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई।

पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संभावित फरार मार्गों पर भी सघन जांच की जा रही है।


Share This News