





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जोधपुर-गंगानगर बायपास रोड पर टोयोटा शोरूम के पास से 9.54 ग्राम एमडी के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में थानाप्रभारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अशोक कुमार पुत्र मोहनराम, उम्र 45 साल, निवासी सीथंल रोड पेट्रोल पंप के पीछे, नापासर और सुरेन्द्र भाम्बू पुत्र रामचन्द्र भाम्बू, उम्र 19 साल, निवासी सुरपुरा थाना नोखा, हाल बरसिंहसर थाना देशनोक शामिल हैं। कार्रवाई में एसआई सुभाष और एफसी हर्षफूल की टीम मौजूद रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
