IMG 20260710 210328 सड़क हादसे में 3 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले में शुक्रवार दोपहर नेशनल हाईवे-62 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन की मौत हो गई। चुनावढ़ थाना क्षेत्र के नेतावाला गांव के पास ट्रक और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहां हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे युवक बुरी तरह फंस गए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवकों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में मोनू वर्मा (25) पुत्र रायसाहब निवासी बींजबायला, कुलदीप सिंह (25) निवासी बींजबायला और प्रदीप लूणा (23) निवासी 48 एलएनपी, श्रीगंगानगर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।


Share This News