SAVE 20260709 221552 scaled रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में पाइप लाइनों से दूषित पानी की समस्या Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में पुरानी तथा गहरी पानी की पाइप लाइनों को बदलवाने की उठी मांग। जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने विधायक जेठानंद व्यास को सौंपा पत्र।
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने विधायक जेठानंद व्यास से मिलकर रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की पुरानी तथा गहरी पानी की पाइप लाइनों को बदलवाने तथा पानी एक और अतिरिक्त टंकी बनवाने हेतु राज्य सरकार से अनुशंसा हेतु ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में बताया गया कि रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में जल वितरण पाइप लाइन पिछले 20 से 25 साल पहले बिछाई गयी थी जो कि समय समय पर सडक का लेवल बढ़ने के कारण 8 से 10 फीट गहराई पर हो गयी है | इसी प्रकार पुरानी पाइप लाइन समय समय पर टूटने के कारण लीकेज एवं सप्लाई में गंदा पानी आने की भी समस्या रहती है | रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 200 औद्योगिक इकाइयां कार्यरत है जिसमें तकरीबन 10 हजार श्रमिक व उनके परिवार रहते हैं जिनको पाइप लाइनें पुरानी व् क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कई बार पीने का साफ़ पानी भी मुश्किल से उपलब्ध हो पाता है |

वर्तमान में यह क्षेत्र शहरी आबादी के पास आने लगा है तथा इसके आसपास अनेक ऐसी कोलोनियाँ बस गयी है फिर भी इस क्षेत्र में पिछले 20 से 25 वर्षों से कोई पानी की नयी टंकी स्वच्छ जलाशय (CWR) तथा पम्प हाऊस का कार्य नहीं हुआ है इस कारण यहाँ प्रेशर की समस्या के साथ साथ पानी की सप्लाई भी पर्याप्त नहीं हो पाती है | वर्तमान में रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में सड़क एवं सीवरेज सुधार हेतु रीको द्वारा 17 करोड़ रूपये फंड स्वीकृति हेतु मुख्यालय भिजवाया गया है | रीको द्वारा सड़क एवं सीवरेज का कार्य शुरू करवाने से पूर्व नयी पाइप लाइनें डलवानी भी आवश्यक है ताकि बाद में सड़क आदि की तोड़फोड़ ना करनी पड़े | इस पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि शीघ्र ही इस समस्या का हल निकालने का पूरा प्रयास किया जाएगा |


Share This News