ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20260629 234309 मॉनसून की रफ्तार सुस्त, एक सप्ताह अवकाश पर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। एक सप्ताह तक मामूली बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह तक राज्य में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां बनी रहने की संभावना बन गई है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। मॉनसून एक सप्ताह तक अवकाश पर रहेगा।

विभाग के मुताबिक 24 घंटों में अजमेर के केकड़ी में सबसे अधिक 49 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारां के अंता में 28 मिमी, करौली के सूरोठ में 24 मिमी, चूरू के सिद्धमुख में 20 मिमी, करौली के मासलपुर और झुंझुनूं के पिलानी में 10-10 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा हनुमानगढ़, जालौर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा और सीकर में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, लेकिन इस सीजन में अब तक राजस्थान में सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।


Share This News