





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जुलाई तक मानसून का प्रभाव बना रहेगा और कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 11 जुलाई से मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ सकता है, जिससे बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अब तक मानसून की एंट्री नहीं हुई है। जयपुर मौसम केंद्र ने गुरुवार को पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वी राजस्थान के बारां, भरतपुर, डीग, धौलपुर और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं अत्यधिक तेज बारिश की चेतावनी दी है। अन्य जिलों में सामान्य बारिश के आसार है।
