





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में एक अनूठा मामला सामने आया है। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के राजकीय जनाना अस्पताल में एक दुर्लभ प्रसव का मामला चर्चा में है। यहां झालावाड़ शहर निवासी ज्योति कश्यप, पत्नी अरुण कश्यप ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन पुत्रियां और एक पुत्र शामिल हैं। यह प्रसव बुधवार शाम को हुआ। प्रसव के बाद मां की हालत सामान्य है। चारों नवजातों का जन्म कम वजन के साथ होने के कारण उन्हें अस्पताल की एनआईसीयू में भर्ती कर विशेष निगरानी में रखा गया है।

डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों का इलाज जारी है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल मां पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि चारों नवजातों को बेहतर चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है, ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार सुनिश्चित किया जा सके। गुरुवार सुबह भी डॉक्टरों ने चारों नवजातों के स्वास्थ्य की समीक्षा की।
चिकित्सकों के अनुसार इस तरह का मामला लगभग 24 हजार प्रसव में एक बार देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि झालावाड़ के जनाना अस्पताल में यह पहला मामला है, जिसमें एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है।