





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अनेक जिलों में बारिश का पूर्व अनुमान जारी किया गया है । मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूम्बर, उदयपुर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही और टोंक में मेघगर्जन, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगानगर में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
