IMG 20260604 120730 पानी की डिग्गी में डूबने से महिला समेत 3 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में नोखा क्षेत्र के किरतासर गांव में पानी की डिग्गी (कुंड) में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय प्रेमा किसी कारणवश पानी की डिग्गी में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसका 15 वर्षीय बेटा नरेन्द्र और एक अन्य युवक मनोज भी डिग्गी में उतर गए। हालांकि गहरे पानी के कारण तीनों बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पानी के कुंड में डूबने से महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान प्रेमा (30 वर्ष), उसके पुत्र नरेन्द्र (15 वर्ष) और मनोज के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share This News