IMG 20260706 203216 बीकानेर में बड़ी कार्रवाई : एनर्जी ड्रिंक के 28,278 कैन किए सीज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खारा रोड स्थित वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के गोदाम पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा केफेनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी तथा एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के तीन नमूने एफएसएसआई एक्ट के तहत लिया जाकर 28278 बॉटल/कैन को सीज़ किया गया।

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एफएसएसएआई) के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेजेस पर स्टीमूलेट्स माइंड, एनरर्जाइज बॉडीज, एनर्जी ड्रिंक, स्पोर्ट्स ड्रिंक इत्यादि का लेबल पर उल्लेख करना भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि एफएसएसएआई द्वारा नामी बेवरेज ब्रांडों को इस संबंध में नोटिस दिया जाकर जवाब मांगा गया है। यह एनर्जी ड्रिंक जिसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है गर्भवती महिला, लेक्टेटिंग मदर तथा बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियम अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह, श्री सुरेंद्र कुमार तथा श्री राकेश गोदारा द्वारा की गई।


Share This News