






Thar पोस्ट न्यूज। गुरुजनों का सम्मान और मन लगाकर पढ़ाई ही सफलता की कुंजी; जरूरत पड़ने पर स्कूल को आगे भी उपलब्ध कराएंगे संसाधन -संस्थापक चन्द्रेश हर्ष चंचल हर्ष परिवार की ओर से साढ़े 3 लाख की लागत से भेंट की है टेबल कुर्सियां

बीकानेर। शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता का एक प्रेरक उदाहरण रघुनाथसर कुआं स्थित लक्ष्मी देवी दम्माणी राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में देखने को मिला। क्यूबेशन फाउंडेशन की ओर से विद्यालय को 150 टेबल-कुर्सियां समारोहपूर्वक भेंट की गईं। इस पहल से विद्यालय की छात्राओं को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं क्यूबेशन फाउंडेशन के संस्थापक भामाशाह चन्द्रेश हर्ष ने कहा कि किसी भी विद्यालय का सबसे बड़ा संसाधन उसका शिक्षित और समर्पित स्टाफ होता है। छात्राओं को अपने गुरुजनों से अधिक से अधिक सीखने का प्रयास करना चाहिए। जिन संसाधनों की आवश्यकता होगी, फाउंडेशन हरसंभव सहयोग करेगा। “क्यूबेशन” एक जापानी शब्द है, जिसका अर्थ है— वह कार्य जिससे व्यक्ति को सबसे अधिक खुशी और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को मजबूत करना और सरकारी विद्यालयों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना फाउंडेशन की प्राथमिकता है।
समारोह में उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा, जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक विकास हर्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कल्ला, शारीरिक शिक्षिका अनुराधा स्वामी, संचालक रविन्द्र हर्ष ने भी विचार रखे।क्यूबेशन फाउंडेशन तथा चंचल हर्ष परिवार की ओर से इस विद्यालय में 3.50 लख रुपए की लागत से 150 नग टेबल कुर्सियां भेंट गई है । इससे पहले भी राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय हर्षो का चौक तथा राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारह गुवाड़ में भी इसी परिवार द्वारा अनेक संसाधन उपलब्ध कराए गए थे।
भामाशाह हर्ष ने किया सरस्वती माता की मूर्ति का अनावरण
एलबीडी राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज समाजसेवी चंद्रेश हर्ष ने सरस्वती माता की मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति का निर्माण इसी विद्यालय में उपप्राचार्य पद पर कार्यरत अरुण अरोडा व उनकी धर्मपत्नी दर्शना अरोड़ा ने अपने माता-पिता जगदीश राय अरोड़ा व सरस्वती देवी अरोड़ा की स्मृति में कराया है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश अत्रे, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय हर्षों का चौक के प्रधानाचार्य राजीव पुरोहित, प्रेरक हर्षवर्धन हर्ष, उपप्रधानाचार्य अरुण अरोड़ा, जयंती बिट्टू, अनीता राज, रफीक अहमद, कविता शर्मा, व्याख्याता रामचंद्र सारण, ज्योति आचार्य, सुमन चौधरी, नारायण दास, श्रीमती अनुपम, अजय भाटी, चांदनी स्वामी, दाऊ छंगाणी सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
