






Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र एक जने ने घर की ऊंपरी मंजिल पर फंदा लगाकर सुसाइड की। बड़ा बाजार के सुराणा मोहल्ला में रविवार सुबह एक जने के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।जानकारी के अनुसार सुराणा मोहल्ला निवासी 44 वर्षीय श्रवण सोलंकी पुत्र चंपालाल ने अपने घर में फांसी लगा ली।

उसकी पत्नी बच्चों सहित पीहर गई हुई थी। इस सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सेवादार हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, राजकुमार खडग़ावात, अयूब चाचा, अब्दुल सतार ,इमरान, शकील और अख्तर भाई की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची।
एएसआई राकेश की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया। सुसाइड के कारणों का पता नहीं हो सका है। खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सहित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया।
