IMG 20260629 234309 राजस्थान के इन जिलों में 5 दिन होगी बारिश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से से गुजर रही मानसून ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में अतिभारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने रविवार के लिए मौसम विभाग ने  झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में चौथ का बरवाड़ा में 28 मिमी, पलसाना (सीकर) में 33 मिमी, झालरापाटन में 28 मिमी, सलूंबर में 18 मिमी, दलोत (प्रतापगढ़) में 16 मिमी, नवलगढ़ में 12 मिमी और उदयपुर शहर में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।

गर्मी का सितम जारी
बारिश के बावजूद पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर कम नहीं हुआ। शनिवार को सबसे अधिक **42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान जैसलमेर** में दर्ज किया गया। बीकानेर में 42.4, श्रीगंगानगर और बाड़मेर में 41.6 तथा फलोदी में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।


Share This News