ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20260604 120730 राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां 5 जुलाई को रहेंगे बीकानेर प्रवास पर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां रविवार, 5 जुलाई 2026 को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेंग

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. पूनियां दोपहर 12:00 बजे जोड़बीड, बीकानेर स्थित आईसीएआर – राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

डॉ सतीश पूनिया सायं 4:00 बजे जिला उद्योग संघ, बीकानेर में भाजपा बीकानेर शहर एवं भाजपा बीकानेर देहात के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती की पूर्व संध्या पर छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में डॉ. सतीश पूनियां मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों एवं युवाओं को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, युवा शक्ति तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों एवं प्रेरणादायी जीवन पर मार्गदर्शन देंगे।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. पूनियां के बीकानेर प्रवास को लेकर भाजपा शहर एवं भाजपा देहात संगठन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी दी जानकारी।


Share This News