






Thar पोस्ट न्यूज। पुलिस महकमे से खबर। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए नोखा थाना में पदस्थापित एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।यह कार्रवाई एक महिला द्वारा की गई गंभीर शिकायत के आधार पर की गई है।

खबरों के मुताबिक महिला की शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विभागीय स्तर पर जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में शिकायत को गंभीर पाए जाने पर एएसआई यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
इस कार्रवाई को बीकानेर पुलिस की अनुशासनात्मक व्यवस्था और शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई का यह उदाहरण माना जा रहा है।
