IMG 20251231 100334 एसीबी की कार्रवाई : 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और दलाल को दबोचा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान राज्य के जैसलमेर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके कथित दलाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर गोपनीय सत्यापन और योजनाबद्ध ट्रैप ऑपरेशन के बाद की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता की कृषि भूमि की पुनः तरमीम (सीमा निर्धारण), राजस्व रिकॉर्ड में आवश्यक इंद्राज और पैमाइश की मौका रिपोर्ट उपलब्ध कराने के बदले संबंधित पटवारी रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोप है कि पटवारी ने सीधे पैसे लेने के बजाय एक निजी व्यक्ति को माध्यम बनाया, जो कथित तौर पर दलाल की भूमिका निभा रहा था।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी जैसलमेर ने पूरे मामले का गोपनीय सत्यापन किया। प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने पूरी रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने की तैयारी की। ट्रैप के दौरान जैसे ही 50 हजार रुपये की रिश्वत का लेन-देन हुआ, एसीबी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी लखवीर यादव और निजी व्यक्ति जेटूसिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रिश्वत की रकम कथित दलाल के माध्यम से ली जा रही थी।


Share This News