ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
SAVE 20260705 224831 बीजेपी : छात्र सम्मेलन में सतीश पूनिया ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया के बीकानेर आगमन पर एयरपोर्ट पर भाजपा शहर एवं देहात कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचे डॉ. पूनिया के स्वागत में कार्यकर्ताओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

एयरपोर्ट स्वागत के बाद भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला के संयुक्त तत्वावधान में रानी बाजार स्थित जिला उद्योग केंद्र में विशाल छात्र शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण और देशहित के कार्यों में लगानी चाहिए तथा “राष्ट्र प्रथम” के भाव को जीवन का मूल मंत्र बनाना चाहिए। डॉ. पूनिया ने युवाओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री आयदान सिंह भाटी ने कहा कि आज देशहित और राष्ट्र विकास के लिए कार्य करने वाली विचारधारा के साथ युवाओं को मजबूती से जुड़ना चाहिए और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं छात्र शक्ति का स्वागत किया और कहा कि युवाओं को राजनीति के साथ-साथ राष्ट्र नीति, सामाजिक सरोकारों और संस्कारों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब भी राष्ट्र और समाज के हित में युवा शक्ति की आवश्यकता पड़े, तब युवाओं को सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रगीत से हुआ तथा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर छात्र सम्मेलन के संयोजक एवं प्रमुख गजेंद्र सिंह भाटी और प्रदीप सारस्वत मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र नेता मांगी लाल गोदारा, अरुण सिंह चौहान, जयवीर सिंह भाटी, अंकित तंवर, निशांत गौड़, मुकेश पुनिया, सरवन कुमावत, राहुल तेजी, लवेश कश्यप एवं विजय पाल कूकना इसके साथ ही भाजपा शहर जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, देहात संगठन प्रभारी बीरबल विश्नोई, पूर्व जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, अखिलेश प्रताप सिंह, विजय आचार्य और कुंभनाथ सिद्ध, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कौशल शर्मा, भवानी पाइवाल, मुरली सैन, रमजान अब्बासी, जोगेंद्र शर्मा, मधुरिमा सिंह, अनिल शुक्ला, बनवारी शर्मा, मुकेश सेनी, मोहन पुनिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News