IMG 20260629 234235 राजस्थान के अधिकांश जिलों में 2 जुलाई से बदलेगा मौसम Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। आईएमडी और मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में इसके प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. 2 जुलाई से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जबकि 2 से 5 जुलाई के बीच मानसून का दायरा और बढ़ सकता है। कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है.

वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में आगामी दिनों में मॉनसून का असर देखने को मिलेगा।

2 जुलाई से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर तेज होगा, जबकि 2 से 5 जुलाई के बीच प्रदेश के और अधिक हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान विशेष रूप से कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।


Share This News