


Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में हंगामे की खबर है। जानकारी के मुताबिक पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में मरीज के रिश्तेदारों ने नर्सिंग स्टाफ में तनातनी हाथापाई हुई। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। यहां एक सड़क हादसे में घायल होकर आए मरीज को इंजेक्शन लगाने की बात को लेकर तनातनी हुई। बताया जा रहा है कि मरीज के रिश्तेदार को इंजेक्शन डीडीसी से लाने को कहा गया था। आपातकालीन केंद्र पर नहीं था। इसके बाद आपस मे तनातनी शुरू हो गई।


