ताजा खबरे
IMG 20260604 120730 मॉनसून की विदाई अब नजदीक, राजस्थान से होगी इस दिन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग के अनुसार अब मॉनसून की विदाई नजदीक है। देश मे मॉनसून की विदाई राजस्थान से होगी। दक्षिण पश्चिम मानसून की राजस्थान के कई हिस्सों से विदाई इस हफ्ते शुरू हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 20 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी होने और मानसून विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। 20 सितंबर के बाद राजस्थान से मानसून विदाई ले सकता है। इसके साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में बारिश का असर धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। इस बदलाव से आसमान साफ ​​होगा और नमी कम होगी। इसके बाद बारिश की गतिविधियां बंद हो सकती है। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके, हरियाणा और पंजाब में मानसून 20-21 सितंबर के बाद विदाई ले सकता है। 

अगले एक हफ्ते में उत्तर प्रदेश से मानसून विदा हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों में बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है और संभावना है कि 22 सितंबर से दक्षिण-पश्चिमी मानसून उत्तर प्रदेश से विदा हो जाएगा। आईएमडी के अधिकारियों के मुताबिक सौराष्ट्र और उससे सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर से शुरू होकर बीकानेर, चूरू, बरेली, गोरखपुर, पटना, रांची और कोलकाता होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैला कम दबाव वाला क्षेत्र अभी राज्य के मौसम को प्रभावित कर रहा है। कुछ जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान झमाझम बारिश हुई। 


Share This News