ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 39 व्यापारी बोले व्यवस्था सुधारो Rajasthan News Portal विशेष समाचार
Share This News

Tp न्यूज। आज बीकानेर के व्यापारी जिला कलेक्टर से मिले। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उद्योग संघ के विद्युतीय सलाहकार एम.एस. फगेरिया, हनुमान झंवर व सुनील झंवर ने जिला कलक्टर नमित मेहता से मुलाक़ात कर बीकेईएसएल कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा जमा सिक्योरिटी पर ब्याज में देरी से भुगतान की व्यवस्था सुधरवाने बाबत ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष पचीसिया ने बताया कि बीकेईएसएल कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी पर उपभोक्ता को मिलने वाले ब्याज को देने में अनावश्यक देरी की जा रही है जबकि जोधपुर डिस्कोम द्वारा सिक्योरटी का ब्याज विगत 2015-16-17 में माह फरवरी में ही भुगतान कर दिया जाता था लेकिन जबसे वर्ष 2017 के मई माह से बीकानेर के विद्युत विभाग को बीकेईएसएल कंपनी को सौंपा गया था तबसे वर्ष 2018 को यह सिक्योरिटी माह जुलाई में व 2019 को यह सिक्योरिटी अक्टूबर माह में उपभोक्ता को दी गई जो कि न्यायोचित नहीं है | बीकेईएसएल द्वारा समय पर सिक्योरिटी का ब्याज बिलों में समायोजित नहीं किया जा रहा है और वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण उद्योग व व्यापार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है ऐसे में कंपनी को इस व्यवस्था में सुधार करना अति आवश्यक है ताकि उपभोक्ता को अपने हक का पैसा समय पर मिल जाए और आमजन का कंपनी पर विश्वास कायम रह सके।


Share This News