IMG 20241023 101608 3 आकाश में दिखेगा 'बवंडर', 70 किमी रफ्तार से तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान में आज तूफानी हवाएं चलेंगी। विभाग के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में मौसम अति सक्रिय है। इसके साथ ही राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां भी पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं। यानि मौसम का डबल अटैक। विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, तूफानी बारिश और मेघगर्जन का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय ट्रफ लाइन के असर से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, नागौर, पाली और फलौदी में आज 60 से 70 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इसके साथ बारिश तथा वज्रपात भी देखने को मिल सकता है। 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब से बिहार तक सक्रिय मौसमी ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। यही वजह है कि अगले तीन से पांच दिनों तक बारिश और आंधी की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।


Share This News