IMG 20241023 101608 4 कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आज जयपुर में प्रदर्शन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देशभर में चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आज जयपुर में प्रदर्शन है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके रविवार देर रात 2 बजे जयपुर पहुंच गए। पार्टी की ओर से सोमवार दोपहर 3 बजे गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। जयपुर पुलिस ने निर्धारित शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम में अधिकतम 800 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी।

साथ ही आयोजकों को कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने युवाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोग अपने साथ तिरंगा, किताब और फूल लेकर आएं, ताकि आंदोलन का संदेश शांतिपूर्ण और सकारात्मक तरीके से दिया जा सके।

रांका ने कहा कि यह आंदोलन केवल किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की आवाज है। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की मांग को लेकर सभी लोग एकजुट होकर अपनी बात रखेंगे। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी।


Share This News