IMG 20260604 121837 प्रसूताओं में किडनी फेल का मामला : पीबीएम हॉस्पिटल पहुंची चिकित्सकों की टीम, जोधपुर से ये विशेषज्ञ शामिल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पीबीएम अस्पताल महिला विंग से निकली एक खबर की चर्चा प्रदेशभर में है। यहां जनाना वार्ड में 6 महिलाओं में किडनी फेल के बाद जोधपुर से बीकानेर आई छह सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। इसमे माइक्रो बायॉलोजी एचओडी डॉ. प्रभू प्रकाश, एचओडी मेडिसीन प्रोफेसर डॉ. प्रभात कंवरिया, गायनी विभाग की एचओडी डॉ. कल्पना मेहता, नेफ्रोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. एसएस राठौड़, पीएसएम डॉ. मनोज वर्मा, असिस्टेंड प्रोफेसर डॉ. प्रवीण राठौड़ रहे शामिल
गायनी डिपार्टमेंट, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, ब्लैड बैंक, आईसीयू का किया निरीक्षण। अलग-अलग विभाग के विशेषज्ञों ने प्राप्त की रिपोर्ट।
महिला मरीजों से की बातचीत
टीम ने कहा- यहां डॉक्टर्स अपनी बेस्ट सेवाएं दे रहे हैं
मरीज बहुत अच्छी रिकवरी कर रहे है
टीम ने कहा- मरीज भी ईलाज को लेकर है संतुष्ट
वेंटिलेटर पर महिला मरीज को लेकर बताई इंप्रव्यू कंडीशन
टीम ने कहा- कोटा हॉस्पिटल जैसी यहां कोई बात नहीं।


Share This News