ताजा खबरे
SAVE 20260519 215014 चौतीना कुआं स्थित गणगौर पार्क में शिव महापुराण Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। गणगौर पार्क स्थित शिव महा पुराण की संगीतमय कथा का शुभारंभ प्रख्यात कथावाचक पंडित श्रीकमल महाराज के आचार्यत्व में किया गया। आयोजन सहयोगी शोभा सारस्वत ने बताया कि 24 मई तक प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का संगीतमय वाचन प्रख्यात कथावाचक पंडित श्रीकमल किराड़ु महाराज के मुखारविंद द्वारा चौतिना कुआं मोहल्ला स्थित गणगौर पार्क श्रीबिलेश्वर महादेव मंदिर में किया जा रहा है।

जनसहयोग से आयोजित संगीतमय कथा वाचन प्रतिदिन दोपहर 12:30 से सायं 5 बजे तक होगा। आयोजन से जुड़ी कमला देवी तंवर तथा जितेन्द्र तंवर ने संयुक्त रूप से बताया कि शिव महापुराण कथा से पूर्व पब्लिक पार्क स्थित सरस्वती माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्ग से होती हुई कथा स्थल गणगौर पार्क में पहुंची। पवित्र कलश उठाये मातृशक्ति शिव भक्ति से सराबोर दिखाई दे रही थी। शिव-पार्वती के भजन गाते हुए हर हर महादेव के जयकारे गुंजायमान हो रहे थे। कलश स्थापना एवं देव पूजन से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया।

शोभा सारस्वत ने बताया कि कलश यात्रा में कमला देवी तंवर, ममता शर्मा, रामादेवी तंवर, खुशाल कंवर राजपूत, मन्जु देवी, पुनम देवी तंवर तथा सरोज औझा उपस्थित हुए।


Share This News