ताजा खबरे
नव निर्मित अस्पताल मेडिसिन विंग को चालू करवाने हेतु ज्ञापन सौंपाउद्योग संघ के प्रतिनिधि जयपुर में मिले रीको अध्यक्ष से, इन मुद्दों को रखा‘समग्र विकास ग्रीष्मकालीन शिविर निःशुल्क’ के पोस्टर का विमोचनखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने खाजूवाला में एनएफएसए लाभार्थियों से किया संवादबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने तान्या सावनसुखा को “राइजिंग स्टार ऑफ बीकानेर” उपाधि से अलंकृत कियाएमजीएसयू में भारतीय खेल प्राधिकरण का एक्सीलेंस सेन्टर स्थापित होगा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के विशेष प्रयासनेहा को डॉक्टरेट की उपाधिशनि शिंगणापुर धाम में अनुष्ठान कलमहिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया, चिकित्सक हैरानपेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ी, राजस्थान में अब ये भाव प्रति लीटर बिकेगा
SAVE 20260515 200311 scaled खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने खाजूवाला में एनएफएसए लाभार्थियों से किया संवाद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश में अपने तरह का अभिनव प्रयास रहा गिव अप अभियान, 82 लाख ने स्वेच्छा से छोड़ा लाभ, अब तक 83 लाख से अधिक पात्रजनों को मिली खाद्य सुरक्षा: श्री गोदारा

बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के 35 हजार से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से एनएफएसए का लाभ त्याग किया, जिससे अब तक 25 हजार से अधिक वास्तविक जरूरतमंदों को खाद्य सुरक्षा मिल सकी है।

खाद्य मंत्री ने शुक्रवार को खाजूवाला की जाट धर्मशाला में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लगभग एक दशक पूर्व अनेक लोगों ने स्वेच्छा से उज्ज्वला योजना का लाभ त्याग किया था। उसके बाद यह देशभर में चला दूसरा अभियान है जिसमें 82 लाख से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से एनएफएसए का लाभ छोड़ा है। इसके बाद अब तक 83 लाख पात्र लोगों को इसका लाभ दे दिया गया है।

श्री गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गिव अप अभियान की शुरुआत नवंबर 2024 में हुई। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के सभी 41 जिलों में बैठकें करते हुए अभियान की समीक्षा की। अभियान का एक ही उद्देश्य था कि कोई भी जरूरतमंद इस लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अभियान की प्रशंसा की और कहा कि देश के अन्य राज्यों में ऐसा अभियान चलाया जाना चाहिए।

श्री गोदारा ने कहा कि गिव अप अभियान में बीकानेर जिला प्रदेश के टॉप थ्री जिलों में शामिल रहा। खाजूवाला के लोगों ने स्वेच्छा से लाभ छोड़ने में तत्परता दिखाई, जिससे वास्तविक पात्रजनों को लाभ मिल सका है। वर्तमान में खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के दौरान प्रदेश में रसोई गैस सप्लाई में कोई परेशानी नहीं आई। प्रदेश के राशन डीलर्स को अब समय पर उनका कमीशन मिलने लगा है।

खाद्य मंत्री ने कहा कि लूणकरणसर विधानसभा में पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, नहरी तंत्र सुदृढ़ीकरण सहित सात महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। पहली बार एक लूणकरणसर में पेयजल सुदृढ़ीकरण के 130 करोड़ के कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र में 20 जीएसएस स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से अधिकतर बन गए हैं। पहली बार किसानों को दिन में बिजली मिलने लगी है। स्कूलों में सौ करोड़ रुपए की लागत से कक्षा कक्ष बन रहे हैं। पहली बार 55-55 लाख रुपए की लागत से 33 उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनकर तैयार हुए हैं।

श्री गोदारा ने कहा कि आजादी के पश्चात मुख्यमंत्री ने पहली बार आईजीएनपी के खाले और मोघे दुरुस्त करने के लिए 3500 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे अंतिम छोर तक बैठे किसान को पर्याप्त नहरी पानी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे, इसके लिए आमजन भी जागरूक रहें। श्री गोदारा ने नशे के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई और कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा नशामुक्ति की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं, लेकिन इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा।

खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू होने वाली वी-बी-जीरामजी से आने वाले दो वर्षों में गांवों की दशा और दिशा बदल जाएगी। गांव-गांव में पक्के काम हो सकेंगे, जिससे आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि होगी।

नोखा से शुरू किया, प्रत्येक विधानसभा तक करेंगे संवाद

इस दौरान श्री गोदारा ने कहा कि लाभार्थी सम्मेलन का यह सिलसिला 15 अप्रैल को नोखा से शुरू हुआ। इसके बाद खाजूवाला में लाभार्थियों से संवाद किया है। आने वाले समय में अन्य विधानसभाओं में भी ऐसे आयोजन होंगे। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर तक बैठा व्यक्ति समाज की मुख्य धारा से जुड़े, सरकार इसी ध्येय के साथ कार्य कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र प्रदान किए।

दर्जनों स्थानों पर हुआ मंत्री का हुआ भव्य अभिनन्दन, ढोल नगाड़ों से किया स्वागत

इससे पहले बीकानेर से खाजूवाला के रास्ते दर्जनों स्थानों पर मंत्री श्री गोदारा का भव्य अभिनन्दन हुआ। शोभासर, भरू, बदरासर जलवाली, करणीसर भाटियान, आरडी 682, एडीएम फांटा, पूगल और खाजूवाला चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों ने मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की थाप के साथ लोगों ने मंत्री की अगवानी की। वहीं खाजूवाला में लाभार्थी सम्मेलन स्थल पर भी बड़ी संख्या और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने मंत्री श्री गोदारा का अभिनन्दन किया। विभिन्न स्थानों पर सभाएं भी आयोजित हुई। जहां श्री गोदारा ने ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और इनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान श्री जालम सिंह भाटी, श्री जितेंद्र सिंह राजवी, उपखंड अधिकारी श्री पंकज गढ़वाल, जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Share This News