ताजा खबरे
चुनाव : शहरी परकोटे में तीज त्योहार की रंगत पर चुनावी तड़का ? कल उमड़ेगी भीड़ तो फिर ‘आज की रात’रामदेवरा मेलार्थियों के लिए 10 सितंबर से लगेगा शिविरबिजली बन्द रहेगी, 3 घण्टे कटटिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’
IMG 20241023 101608 2 एमजीएसयू में भारतीय खेल प्राधिकरण का एक्सीलेंस सेन्टर स्थापित होगा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के विशेष प्रयास Rajasthan News Portal खेल, बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में स्थापित होगा भारतीय खेल प्राधिकरण का प्रशिक्षण शिविर। केन्द्रीय कानून एवं विधि मंत्री भारत सरकार श्री अर्जुनराम जी मेघवाल के अथक प्रयासों से बीकानेर के खिलाड़ियों की बहु.प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय खेल प्राधिकरण का एक्सीलेंस सेन्टर स्थापित होने जा रहा है। आज 15.05.2026 को भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम ने दौरा किया।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त इण्डोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, साईकिल वैलोड्रम, मेजर किशन सिंह शूटिंग रेंज का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के लिए उपयोगी बताया।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI – Sports Authority of India), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार का एक स्वायत्त निकाय है, जो देश में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। SAI द्वारा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संस्थानों को निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

प्रशिक्षण केंद्र एवं अवसंरचना
राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE): दिल्ली, पटियाला, बेंगलुरु, कोलकाता सहित 23 केंद्रों में ओलंपिक खेलों के लिए विश्वस्तरीय प्रशिक्षण। क्षेत्रीय केंद्र: 15 क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से जमीनी स्तर पर प्रतिभा पहचान एवं प्रशिक्षण।
खेल विज्ञान सुविधाएं: बायोमैकेनिक्स, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, न्यूट्रिशन, फिजियोथेरेपी और रिहैब सेंटर।

वित्तीय एवं आवासीय सहायता
टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS): शीर्ष खिलाड़ियों को 50,000 रु/माह स्टाइपेंड + विदेशी प्रशिक्षण व उपकरण। खेलो इंडिया छात्रवृत्ति: प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 6.28 लाख रु/वर्ष तक की सहायता।
निःशुल्क आवास, भोजन एवं शिक्षा: NCOE में चयनित खिलाड़ियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क व्यवस्था।

कोचिंग एवं शिक्षा
NS NIS पटियाला: एशिया का सबसे बड़ा खेल कोचिंग संस्थान। डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स।
अंतरराष्ट्रीय कोच: विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर टूर। डुअल करियर प्रोग्राम: खिलाड़ियों के लिए खेल के साथ-साथ शैक्षणिक सहयोग।

विशेष योजनाएं
महिला खिलाड़ियों के लिए: विशेष हॉस्टल, महिला कोच व फीमेल हेल्थ मॉनिटरिंग। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए: पैरा खेलों के समर्पित केंद्र, उपकरण एवं कोचिंग। ग्रामीण प्रतिभा: खेलो इंडिया के तहत ब्लॉक स्तर पर प्रतिभा खोज अभियान।

अत्याधुनिक उपकरण एवं तकनीक
हाई परफॉर्मेंस एनालिसिस, वीडियो रिव्यू सिस्टम, वेदर सिमुलेटर, एंटी-डोपिंग लैब। सभी केंद्रों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के सिंथेटिक ट्रैक, शूटिंग रेंज, हॉकी टर्फ।।भारतीय खेल प्राधिकरण का लक्ष्य 2036 ओलंपिक की मेजबानी को ध्यान में रखते हुए भारत को खेल महाशक्ति बनाना है।


Share This News