





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बीकानेर शहरी परकोटे में जरूरत क़े हिसाब से किसी घर को पानी नही देने तथा टैंकरों द्वारा मनमानी दरें वसूलने के आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि नथूसर टंकी नयाशहर टंकी पर सम्पर्क किया जाता है अथवा टेंकर भेजनें का निवेदन किया जाता है उपस्थित स्टॉफ द्वारा एक ही जबाब कि पानी भेजा जा रहा है, मजबूरन हर जरूरत मंद शहर वासी को 1200/- रूपये से 1500/- रूपये तक देने पड़ रहे है l व्यास ने नगर विधायक जेठानंद व्यास से जल वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की है।


